देहरादून
आशा कोठारी

नव्य भारत फाऊंडेशन द्वारा संचालित नव्य भारत सेवा केन्द्र(निःशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श व चैरिटेबल कलेक्शन सेंटर) , बालावाला, देहरादून, उत्तराखंड का श्री सुबोध उनियाल जी ,मा० कैबिनेट मंत्री {स्वास्थ्य,संसदीय कार्य, वन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं निर्वाचन} , उत्तराखंड सरकार जी ने दौरा किया व इस समाजिक उत्थान के कार्य के लिए टीम एनबीएफ की प्रशंसा की , साथ ही पिछले वर्ष एनबीएफ भारत द्वारा अपने स्थापना दिवस पर आयोजित कारगिल विजय की रजत जयन्ती को समर्पित देहरादून में आयोजित ‘श्री हरि कथामृत’ 2025 के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा० मंत्री जी ने शुभकामनाएँ दी व टीम एनबीएफ के इस सामाजिक योगदान को ऐतिहासिक बताया,
इस मौके पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने मा० मंत्री जी को नवीन दायित्व के लिए बधाई प्रेषित की व कहा की मा० मंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को पार कर रहा है, साथ ही मा० मंत्री जी के विशेष मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया ,
इस मौके पर एनबीएफ के प्रबंधक व ट्रस्टी श्री खेमराज उनियाल ,श्री अजय उनियाल , पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, विवेक उनियाल ,प्रमिला ,दिव्या, दिव्यांश, शताक्षी, डा० आंचल ,सौरभ,मोहित
व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।