21/03/2026
आशा कोठारी
देहरादून

श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सम्माननीय स्थानीय पार्षद कुमारी डॉली रानी मोहन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्या महोदया दीपाली सिंगल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही हमारे विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय पड़रिया जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए NSS के महत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए शिविर के उद्देश्यों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अनीता मनोरी ध्यानी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी स्वयंसेवकों में उत्साह भर दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। यह शिविर आगामी सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त करेगा। कार्यक्रम में प्रोफेसर एच वी पंत , डॉ अनुराधा वर्मा , कार्यक्रम सहकर्मी जितेंद्र सुखविंदर भी उपस्थित रहे |