आशा कोठारी
देहरादून:
डा जे एन नौटियाल आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवम् वेलनेस एक्सपर्ट को तथागतइंटरनेशनल संस्था द्वारा देश विदेश में आयुष एवम् वेलनेस के क्षेत्र में किए गए उलेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा यह अवार्ड डा नौटियाल को जनवरी माह में थाईलैण्ड में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए डा नौटियाल ने बताया कल ही उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरुष्कार के लिए चयन किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ है उन्होंने इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरुष्कार के लिए चयन किये जाने पर अंतर्राष्ट्रीय संस्था का आभार व्यक्त किया है डा नौटियाल ने बताया कि इससे पूर्व उन्हें “उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार” ,अंतराष्ट्रीय धन्वंतरि पुरुष्कार ,नेपाल सरकार एवं भूटान सरकार से भी पुरुष्कृत किया जा चुका है उन्होंने कहा कि वे अभी तक कई देशों में आयुष वेलनेस एक्सपर्ट के रूप में विजिट कर चुके है तथा जापान के इंटरनेशनल हेल्थ एंड ब्यूटिकेयर फेस्ट में 350 से अधिक लोगो को नाड़ी परीक्षण कर परामर्श दे चुके है
ज्ञात हो कि डॉ जे एन नौटियाल विगत 35 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है वे दून चिकित्सालय के साथ ही राज्यपाल के चिकित्सक एवं कई मुख्यमंनेत्रियों के आयुर्वेदिक फिजिशियन रह चुके है ,राज्य को आयुष का हब बनाने के क्रम में आयुष ग्राम एवं पंचकर्म के राज्य नोडल अधिकारी भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड के अध्यक्ष है
डा नौटियाल ने बताया कि उनका मिशन दुनिया के लोगो को ग़लत लाइफस्टाइल एवं फ़ूड हैबिट के कारण होने वाली नोन कम्यूनिकेबल बीमारियों से बचाना है और माननीय मोदी जी एवं एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विज़न के अनुरूप राज्य को आयुष एवं वेलनेस का हब बनाना है