केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा10 दिवसीय महिला होमगार्डस ऑब्सटेकल कोर्स एवं कार्डियो फिटनेस प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

थानों  देहरादून

आशा कोठारी

केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा, थानों, देहरादून में गतिमान 10 दिवसीय महिला होमगार्डस ऑब्सटेकल कोर्स एवं कार्डियो फिटनेस प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.पी.वी.के.प्रसाद महानिदेशक/कमांडेंट जनरल* महोदय होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा, उत्तराखंड द्वारा ऑब्सटेकल कोर्स एवं कार्डियो फिटनेस प्रशिक्षुओ/ऑब्सटेकल कोर्स प्रशिक्षक, अतिथि वार्ताकार /प्रशिक्षित होमगार्डस जवानों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस दौरान डॉक्टर प्रसाद ने सभी प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें विभागीय कार्य प्रणाली, उनके कर्तव्यों, कार्यों, दायित्वो के साथ प्रशिक्षण की शुभकामनाएं भी दी गई। इस मौके पर में डिप्टी कमांडेंट जनरल श्री राजीव बलूनी एवं श्री श्यामेंद्र कुमार साहू, प्रभारी कमांडेंट सी.टी.आई.थानों द्वारा भी प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई l इस दौरान समस्त कार्मिक, स्टाफ सीटीआई भी मौजूद रहे l