गैरसैंण / देहरादून:
आशा कोठारी

गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा Uttarakhand Transport Corporation के लिए विभिन्न मदों में महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। बजट में निगम को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने तथा परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कुल 127 करोड़ रुपये (*एक अरब सत्ताईस करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता का प्रावधान रखा गया है।
बजट के अनुसार निगम को हिल लॉस के मद में 60 करोड़ रुपये, विशिष्ट श्रेणी योजनाओं के अंतर्गत 42 करोड़ रुपये तथा बसों की खरीद पर देय ब्याज/प्रतिभूति के मद में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके अतिरिक्त बजट भाषण के अंत में माननीय वन एवं कृषि मंत्री श्री Uniyal जी द्वारा परिवहन निगम के लिए **बसों की खरीद हेतु 20 करोड़ रुपये **का सॉफ्ट ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई है। इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में निगम के लिए कुल 127 करोड़ रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है।
रोडवेज परिषद की ओर से इन महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधानों के लिए राज्य सरकार का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है।
परिषद ने विशेष रूप से निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती रीना जोशी का आभार व्यक्त किया है, जो पूरे बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहकर परिवहन निगम के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहीं ।
इसके साथ ही परिषद द्वारा महाप्रबंधक (संचालन) श्री क्रांति सिंह का भी आभार व्यक्त किया गया है।
रोडवेज परिषद के उप महामंत्री विपिन बिजलवान आशा व्यक्त कि है, कि इस वित्तीय सहयोग से परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा निगम प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही बसों की खरीद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, जिससे प्रदेश की जनता को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सेवाएँ उपलब्ध हो, तथा प्रदेश का सार्वजनिक परिवहन भी मजबूत हो सकेगा ।