पापम् तापम् च दमनम् कुरु कल्याण कारिणीम होलीके त्वम् जगद्वात्रीम होलकायै नमो नम:

देहरादून:

आशा कोठारी

रंगोत्सव एवं प्रेम के इस पवित्र त्यौहार होलीकोत्सव के शुभ पावन अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड समाज, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद द्वारा आहुत होली मिलन समारोह के वृहद कार्यक्रम/आयोजन में सपरिवार प्रतिभाग करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहाँ उत्तराखंड के अपने लोगों के बीच रहकर बहुत आनन्द, आत्मीयता व परम स्नेह की अनुभूति हुयी।

रंगारंग कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों से लेकर सभी वर्ग के कलाकारों, विशेषकर हमारे प्रिय अनुज श्री गिरीश पंचभैय्या जी व उनकी धर्मपत्नी सौo पिन्की पंचभैय्या जी द्वारा किया गया नृत्य आकृषण का केन्द्र रहा।

पूर्व कार्यक्रमों की भाँति इस बार भी सम्पूर्ण कार्यक्रम के मूल आधार स्तम्भ सर्व श्री विरेन्द्र सिंह रावत जी संगीतज्ञ, श्री गिरीश पंचभैय्या जी संगीतज्ञ एवं ढ़ोलक वादक एवं दो छोटे छोटे बच्चे चिo थपलियाल बन्धुओं ने भी तबले पर थाप देकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाये, जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य एवं दिव्य बन गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की भव्यता एवं दिव्यता को सुन्दर ढंग से निभाते हुये कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण का कार्य हमारे संगठन के सचिव प्रिय श्री ब्रज मोहन नेगी जी, उपसचिव श्री ऋृषभ कोठारी जी एवं सुश्री सकलानी जी द्वारा सम्पन्न किया गया, जो बहुत ही सराहनीय रहा।

धन्य अस्मि भारत त्वेन हम परम सौभाग्यशाली हैं कि हम भारतीय और उत्तराखंडी है और हमारा जन्म भी इस देवभूमि में ही हुआ है।

देवभूमि उत्तराखंड के सभी देवों की असीम कृपा से हमारे सभी उत्तराखंडी परिवारों का जीवन व जीवन क्रम भी सदैव सुख, समृद्धि एवं उल्लासिता से परिपूर्ण रहे।

भगवान श्रीबदरीकेदार आप सभी के मन मनोरथ पूर्ण कर आपके जीवन को नित नये रंगों से पोषित करें। देवश्री के श्रीचरणों से आप सभी के लिये प्रतिपल यही कामना व प्रार्थना करते हैं।