प्रभा भट्ट
देहरादून
उत्तराञ्चल उत्थान परिषद’ की केन्द्रीय कार्यकारिणी की सदस्य, समाजसेवी सरिता सिंह के तेजस्वी पुत्र कुमार आर्यन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 104 वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखण्ड को गौरव प्रदान किया हे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व मार्गदर्शक प्रेम बड़ाकोटी जी ने कुमार आर्यन को अपनी अनन्त मंगल कामनाएं व बधाई भी दी। उधर भाजपा नेत्री आशा कोठारी, हरीश कोठारी, गिरीश भट्ट ने भी कुमार आर्यन को अपनी ओर से बधाई दी।