देहरादून:
आशा कोठारी


पूर्वांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा देहरादून द्वारा शिवालिक होटल सभागार में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक महिलाओं की टोली ने संस्कृत कुमार रंगारंग कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुत होती है रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां से उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजक मंडल के राजेंद्र सिह बिष्ट व पूर्व प्रधान नागल ज्वालापुर श्रीमती नदी बिष्ट ने उपस्थित जन समूह के अलावा होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।
बतौर मुख्य अतिथि सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने मे सहयोग करता है, यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।
इस मौके पर पूर्वांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद धर्मपुर शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रोफेसर लक्ष्मण बिष्ट, घनश्याम चंद्र जोशी, अनूप सिंह फत्याॅल, श्रीमती गीता मिश्रा, तेग सिंह रावत, घनश्याम पांडे, एलएमएस मनराल, आरएस विरौरिया, गिरीश चंद पांडे, हर्षवर्धन मिश्रा, रमेश राणा, राजेंद्र कांडपाल, सिया बिष्ट, लता, गोपाल, गिरीश, ललित बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, गिरीश भट्ट, हरीश कोठारी, एडीएम नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी, डॉक्टर टम्टा, डॉक्टर आर्य, आरती बिष्ट, पूजा बिष्ट आदि भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पूर्वांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद शाखा द्वारा सिमलास ग्रांट की प्रधान श्रीमती सुषमा बोरा, नागल ज्वालापुर की प्रधान श्रीमती राखी, नागल बुलंन्दावाला की प्रधान श्रीमती अंजू लोधी आदि को सम्मानित भी किया गया।