स्वदेशी जागरण मंच के शीर्ष नेतृत्व ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की

देहरादून:

आशा कोठारी

स्वदेशी जागरण मंच के शीर्ष नेतृत्व ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की,
डॉक्टर राजीव कुमार अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच गौरव कुमार प्रांत सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच सुशील कुमार प्रांत पूर्णकालिक स्वदेशी जागरण मंच उतराखंड द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की जिसमें जिसमें उद्यमिता आयोग उत्तराखंड के गठन और स्वरोजगार एवं जैविक उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

डॉक्टर राजीव ने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दूध, शहद, कृषि उत्पादन और बागवानी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। नए रोजगार सृजित होने चाहिए

स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि वे राज्य में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी इस पहल में पूरा सहयोग करेगी