दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर CBSE कार्यशाला का सफल आयोजन

डोईवाला / देहरादून:

आशा कोठारी

दिनांक 7 फ़रवरी 2026 को दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ (तनाव प्रबंधन) विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के सभी शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विशेषज्ञ प्रशिक्षक: कार्यशाला का संचालन CBSE द्वारा नियुक्त अनुभवी रिसोर्स पर्सन्स श्रीमती प्रियंका मोगा (प्रधानाचार्या, नैन्सी इंटरनेशनल स्कूल, डोईवाला) एवं श्रीमती मानसी सिंघल (प्रधानाचार्या, माँ आनंदमयी मैमोरियल स्कूल, रायवाला) द्वारा किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की प्रयोगात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तनाव कम करने की नई तकनीकें सीखीं।
यह सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि शिक्षकों के लिए मनोरंजक भी रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि शिक्षक किस प्रकार स्वयं को तनावमुक्त रखकर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।
विद्यालय के निदेशक श्री बी. पी. उनियाल एवं प्रधानाचार्या डाॅ. पुष्पा उनियाल ने इस सफल कार्यशाला के लिए CBSE और आए हुए मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान शिक्षकों के पेशेवर जीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।