उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 देहरादून में धूम मचा रहा है!

देहरादून:

आशा कोठारी

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मेले में महिलाएं और छात्राएं पेटिग और एप्पण प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। गीता धामी की देखरेख में हो रहे इस मेले में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षक हैं। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।

मेले की खास बातें:

– महिलाएं और छात्राओं की प्रतिभा का मंच
– स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां
– खरीदारी के लिए विभिन्न स्टॉल
– सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक गीता धामी की देखरेख में आयोजन
___
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 (मेले) का शुभारंभ हो चुका है, महोत्सव के दूसरे दिन परेड ग्राउंड देहरादून में विभिन्न जिलो व स्कूलों से आई महिलाऐ, छात्राएं पेटिग व एप्पण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी की देखरेख मे मेले में लोगों का उत्साह भी देखा जा रहा है। रोजाना देवभूमि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारो की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति मन को मोह रही है, स्वागत समिति की सदस्य हंसा धामी ने बताया कि मेले में सभी का समागम देखने को मिल रहा है, मेले में लगे स्टालों पर लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं,