आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकारों के संरक्षण व नियमों, कानूनो की जानकारी दी गई।

डोईवाला /देहरादून

प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकारों के संरक्षण व नियमों, कानूनो की जानकारी दी गई। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए गढ़वाल विकास निगम के द्रोण होटल के मैनेजर प्रेम सिंह कंडारी को आदर्श संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया!
आदर्श संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने बताया कि आयोग द्वारा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए मौजूदा कानूनों और सुरक्षा उपायों की जांच करना और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की सिफारिश करना, बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच करना, और तस्करी, बाल विवाह, यौन शोषण, और नशा प्रवृत्ति जैसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही करना है। वही विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चे: अनाथ, बेघर, हाशिए पर पड़े, कानून से संघर्षरत, और कैदियों के बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना भी है।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, सिविल डिफेंस के एडमिनिस्ट्रेटिव एसके साहू, भारतीय मानक ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर श्याम कुमार, शिक्षाविद बीपी उनियाल, से. मेजर रविंद्र सिंह बिष्ट, सहदेव सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट, संस्था के जिलाध्यक्ष गिरीश भट्ट, लक्ष्मी नारायण नवानी आदि भी उपस्थित थे।