देहरादून:
आशा कोठारी

आज श्री गुरु राम राय पी जी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पंचम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक सचीव प्रो सुमंगल नेगी ने मतदाता दिवस पर मतदान के प्रति निष्ठावन होने की प्रतिज्ञा के साथ शुभारंभ किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता मनोरी ध्यानी ने सभी स्वयंसेवियों को कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी और बताया किस तरीके से भारत में चुनाव प्रणाली में एक देश एक चुनाव फायदेमंद हो सकता है।तत्पश्चात एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक एक देश एक वोट रहा।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में खेल सचिव डॉ हरीश जोशी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो सुमंगल रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्चना पाल बी एससी चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान यश डोभाल और तृतीय स्थान अनुज और अखिल धीमन ने प्राप्त किया और कार्यक्रम का संचालन सानिया पंचपुरी ने किया ।अंत में कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में दिव्या ,अभिरुद ,सूरज सुखविंदर आदि उपस्थित रहे