सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव

देहरादून:

आशा कोठारी

स्थान – ITBP स्टेडियम, सीमा द्वार (देहरादून)
दिनांक : 06 – 07 जनवरी 2026
समय: 10 AM onwards

नमस्कार !

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय किसानों विशेषकर माल्टा उत्पादक किसान भाइयों-बहनों की मेहनत, आत्मनिर्भरता और संभावनाओं को मंच देने का प्रयास है।

उत्तराखंड का माल्टा अपनी गुणवत्ता, स्वाद और पोषण के लिए विशिष्ट पहचान रखता है और इस महोत्सव के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का संकल्प लिया गया है। महोत्सव से होने वाली समस्त आय को किसान कल्याण, ग्रामीण आजीविका और स्थानीय समुदाय के विकास में ही समर्पित किया जाएगा।

आपकी संस्था से जुड़े सभी लोगों की सहभागिता इस प्रयास को और सशक्त बनाएगी। सादर आमंत्रण है कि आप माल्टा महोत्सव से जुड़कर स्थानीय किसानों का उत्साह बढ़ाएं और वोकल फॉर लोकल की भावना को आगे बढ़ाने में सहभागी बने।