राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्य आमोद पेन्युली के आकस्मिक निधन पर आंदोलनकारी मंच द्वारा शोक व्यक्त किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये।

देहरादून:

आशा कोठारी

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि देर रात आमोद पेन्युली की पुत्री ने सन्देश भेजा क़ि रात उनके पिता को हार्ट अटेक के कारण निधन हो गया हैं और सुबह हरिद्वार मॆं अन्तिम संस्कार हेतु सुबह 09-बजे जाएंगे। राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने उनकी पुत्री से पूरी जानकारी लेते हुये सभी आंदोलनकारियों को उनके निधन की सूचना भेजी तो सभी इस घटना से दुःखी हुये। काफी संख्यां मॆं राज्य आंदोलनकारी उनकी अन्तिम यात्रा मॆं सुबह 11-30 बजे हरिद्वार जाने हेतु शामिल हुये। वह अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ गये। हरिद्वार अन्तिम संस्कार मॆं उनके भतीजे एवं पुत्री ने मुखाग्नि दी।
जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती के साथ चन्द्रकिरण ने बताया क़ि वह राज्य आन्दोलन के समय से ही जुझारू रहें और प्रत्येक बन्द चक्का जाम एवं जेल भरो आंदोलन मॆं महत्वपूर्ण भूमिका रही वह राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुये थे।
रविन्द्र जुगरान व पृथ्वी सिंह नेगी के साथ रामलाल खंडूड़ी ने कहा क़ि वह हमेशा मुस्कराते हुये सभी से मिलते थे और आंदोलनकारी मंच के प्रत्येक कार्य मॆं हमेशा तन मन धन से योगदान देते थे।
राज्य आंदोलनकारियों ने ईश्वर से उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालें राज्य आंदोलनकारियों मॆं पूर्व सूचना आयोग योगेश भट्ट , सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , पूर्व राज्य मन्त्री रविन्द्र जुगरान , सलाहकार अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी , प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी , पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल , मनोज नौटियाल , हरी सिंह मेहर , मोहन रावत , राकेश नौटियाल , मोहन थापा , महेन्द्र सिंह रावत , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , राजेश पान्थरी , धनंजय घिल्डियाल , सुनील डबराल , पुष्पलता सिलमाणा , सत्या पोखरियाल , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , तारा पाण्डे , शकुन्तला रावत , रामेश्वरी नेगी आदि।