24 दिसम्बर 2025
रानीपोखरी / देहरादून
आशा कोठारी





दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, रानीपोखरी, देहरादून में खेल सप्ताह (Sports Week) के समापन उपरांत विद्यालय का भव्य स्कूल फेट (School Fete) दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस उत्कृष्ट आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री बी. पी. उनियाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रिबन काटकर किया गया।
फेट में खाने-पीने के विविध स्टॉल्स, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ, छोटे बच्चों के लिए विशेष मिक्की माउस आकर्षण, तथा अन्य रोचक गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन, उत्साह और आनंद के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी स्टॉल्स पर बच्चों का उत्साह और अभिभावकों का सहयोग देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 22 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रमुख पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार — विशाल
द्वितीय पुरस्कार — अनूप
तृतीय पुरस्कार — डी. पी. बडोनी
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री बी. पी. उनियाल, प्रधानाचार्या डॉ. पुष्पा उनियाल, सह-निदेशक श्री साकेत उनियाल, डॉ. दीपिका उनियाल, प्रधानाचार्य (एकेडमिक) श्री अजय गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य श्री संजीव डबराल, तथा भानियावाला शाखा की इंचार्ज श्रीमती रूपाली मित्तल सहित विद्यालय का संपूर्ण शिक्षकगण उपस्थित रहा।
यह संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय, उत्साहवर्धक एवं आनंददायक अनुभव सिद्ध हुआ।