देहरादून – आशा कोठारी



आज दिनांक 24-12-2025 को अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज पंडितवाड़ी में लोक संस्कृति दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सविता कपूर एवं मुख्यमंत्री कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी द्वारा इन्द्रमणि बड़ौनी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर छात्र–छात्राओं द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य,लोक जागर, लोक गीत, नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुतियाँ , लोक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने अपनी समृद्ध लोक परंपराओं को मंच के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में सीमा,अस्मिता,दीपिका,विज्ञान,शिवा,साइना, रबिना, रिया,बरखा , इफ़ा ,ममता,जूली लक्ष्मी,अंशिका,मयंक आदि।
सविता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हरीश कोठारी ने भी विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश चंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशि द्वारा गढ़वाली में किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक सुखपाल,जयदीप, अजय, अनिल,सुमन,प्रज्ञा , ज्योति, अर्चना,नीलम , मीनाक्षी , रवीन्द्र ,कुंदन ,सरिता ,सिमरन,एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।