भानियावाला / देहरादून:
आशा कोठारी

आज दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, अठूरवाला, भानियावाला, देहरादून में विद्यालय का फेट (School Fete) दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ माननीय विधायक केदारनाथ, श्रीमती आशा नौटियाल जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्कृष्ट, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक वर्किंग मॉडल्स प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी में निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए गए—
* प्रथम पुरस्कार— आयुष कक्षा ५
* द्वितीय पुरस्कार — सुर्यन्शु कक्षा ३
* तृतीय पुरस्कार— सुभाष कक्षा ३
आर्ट एंड क्राफ्ट के विजेता —
* प्रथम पुरस्कार— वैदिक नर्सरी
* द्वितीय पुरस्कार — अर्पित कक्षा 5
* तृतीय पुरस्कार— प्रियांशी नर्सरी
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता और कला-कौशल की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए गए अनेक आकर्षक एवं उपयोगी सामानों का प्रदर्शन किया।
स्कूल फेट के दौरान खाने-पीने के विविध स्टॉल्स एवं मनोरंजक खेलों के स्टॉल्स भी लगाए गए, जिनमें अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए—
* प्रथम पुरस्कार — श्रृष्टि
* द्वितीय पुरस्कार — प्रवीण जुयाल
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री बी. पी. उनियाल, प्रधानाचार्या डॉ. पुष्पा उनियाल, सह-निदेशक श्री साकेत उनियाल, डॉ. दीपिका उनियाल, प्रधानाचार्य (एकेडमिक) श्री अजय गुप्ता, इनचार्ज भानियावाला ब्रांच श्रीमती रूपाली मित्तल सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष, डोईवाला श्री नरेंद्र नेगी एवं बद्री केसर समिति के सदस्य श्री दिनेश डोभाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
यह संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय और आनंददायक अनुभव रहा।