आशा कोठारी

देहरादून:

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती देवी मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य में विकास के नए इतिहास लिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं व युवाओ कल्याण के साथ उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार हर मोर्चे पर अच्छा कार्य कर रही है। 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।