देहरादून -आशा कोठारी

गोवा के अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच लोगों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिवंगतों के पार्थिव शरीर शीघ्रातिशीघ्र उनके परिजनों तक पहुँचाए जा सकें इसके लिए हम गोवा सरकार के निरंतर संपर्क में हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्राण गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।