रामजन्मभूमि के इस सफल आयोजन हेतु आपके श्रम व योजकता को साधुवाद-प्रेम बड़कोटी

जोली ग्रांट / देहरादून:

आशा कोठारी

श्री चम्पत राय जी, रामजन्मभूमि के इस सफल आयोजन हेतु आपके श्रम व योजकता को साधुवाद।आपने धन्यवाद ज्ञापन में श्री दाऊदयाल जी खन्ना के नाम का उल्लेख किया,फिर सुनाई नहीं दिया।पू० महन्त अवैद्यनाथजी,मा०मोरोपन्त पिंगले,मा०अशोक जी सिंहल ,पू० स्वामी सत्यमित्रा नन्द जी, श्री ओंकार जी भावे, मा० ओमप्रकाश जी श्री तुलसी राम जी, परमार्थ ट्रस्ट के पूज्य स्वामी भजनानन्द जी, हरिद्वार केन्द्र के श्री ओंकार भूषण गोस्वामी, मा० उमाशंकरजी और अन्य भी अनेक। इन सब के अक्षुण्ण योगदान को देखने का सौभाग्य मिला। टिहरी के बाद वर्ष ८३ से ८६ तक हरिद्वार वि ० हि० परिषद के कार्यकाल में। दूरदर्शन पर ‘ध्वजा आरोहण’ का सम्पूर्ण कार्यक्रम देखा तो कुछ पुराना अनायास स्मरण हो आया ।
स्वस्थ रहें ।