प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में 48 अवर अभियन्ताओं को प्रथम ए0सी0पी0 स्वीकृत की गयी।

देहरादून:

आशा कोठारी

पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के द्वारा दिये गये अनुमोदनोपरान्त वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में पिटकुल में 47 पदोन्नत तथा 01 सीधी भर्ती से नियुक्त अवर अभियन्ता कुल 48 अवर अभियन्ताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य करने हेतु मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा उनकी अनुमन्यता की तिथि से वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अवर अभियन्ताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने के पश्चात उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग लगभग रू0 4500/- (रू0 चार हजार पाँच सौ मात्र) से रू0 5000/- (रू0 पाँच हजार मात्र) तक की वृद्धि होनी सम्भावित है
प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा समस्त लाभकारी अभियन्ताओं को बधाई दी गयी तथा अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा द्वारा मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के कार्मिकों की प्रंशसा की गयी तथा भविष्य में भी कार्मिकों को अनुमन्य सेवालाभ उन्हें नियमानुसार समय से प्रदान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अवर अभियन्ताओं द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया है।
समिति की बैठक में श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री अनुपम सिंह, मुख्य अभियन्ता एवं श्री मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से श्री विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), एवं श्रीमती ममता, कार्यालय सहायक-प्रथम उपस्थित रहे।