प०ल०मो०शर्मा परिसर में निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह संपन्न।

ऋषिकेश / देहरादून:

आशा कोठारी

ऋषिकेश परिसर में तीन दिनों तक चलने वाले निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह आज संपन्न हो गया।
पंडित ललित मोहन शर्मा केंपस में आज समारोह के अंतिम दिवस मेले का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रोफेसर एम०एस० रावत ने किया। प्रोफेसर रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी व ऋषिकेश परिसर अध्ययन केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है, उन्होंने कहा कि आज जबकि डिजिटल युग शुरू हो चुका है तथा पुस्तकों की महत्ता निरंतर बनी हुई है। इस कार्यक्रम से काफी स्टूडेंट्स लाभान्वित हुए हैं ।उन्होंने उत्तराखंड मुक्त वि० वि० ऋषिकेश के समन्वयक डॉक्टर एस के कुड़ियाल एवं सह समन्वयक डॉक्टर एस के नौटियाल की इस निशुल्क वितरण पुस्तक मेला आयोजित करने की प्रशंसा की । इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर बीके गुप्ता ने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर पीके सिंह ,प्रोफेसर हेमलता मिश्रा,प्रो० दिनेश गोस्वामी, प्रोफेसर दिनेश शर्मा, प्रोफेसर सुरमान आर्य, प्रोफेसर वी० के० गुप्ता,प्रोफेसर अंजनी दुबे, डॉक्टर एस के नौटियाल,डॉ राकेश जोशी, डॉ शालिनी रावत, डॉ गौरव, आदि उपस्थित थे।इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में जोत सिंह भंडारी, रविंद्र सिंह दीक्षा वहुगुणा,कृष्णा डंगवाल, सौरभ, श्वेता, स्वाति,प्रियंका दुबे आदि का काफी सराहनीय योगदान रहा।