प०ल०मो० शर्मा परिसर में निशुल्क पुस्तक मेले में उमड़ी भारी भीड़

देहरादून:

आशा कोठारी

आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं पंडित ललित मोहन शर्मा कैंपस के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क पुस्तक मेले के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की भारी भी उमड़ी। लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने निशुल्क पुस्तकें प्राप्त की। ऋषिकेश परिसर में आज दूसरे दिन प्रभारी निदेशक प्रोफेसर प्रशांत सिंह एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के समन्वयक डॉक्टर एस के कुड़ियाल तथा प्रोफेसर सुरमान आर्य ने मेले का उद्घाटन किया । प्रो० प्रशान्त सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पुस्तक मेले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों और रुचियां की किताबें खोजने का अनूठा अवसर देता है, जिससे उनकी सोच का दायरा विस्तृत होता है। प्रोफेसर सुरमान आर्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पुस्तक का स्थान सदैव अपरिवर्तित रहेगा ।
आज के पुस्तक मेले में बीएससी/ बीए/ बीकॉम, एमएससी /एम०ए०/एम० कोम के छात्र-छात्राओं ने पुस्तक प्राप्त की। इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता मिश्रा, प्रोफेसर दिनेश गोस्वामी, प्रोफेसर डी के पी चौधरी , प्रोफेसर दिनेश शर्मा, डॉक्टर शिखा मंमगाईं, डॉक्टर राकेश जोशी, डॉक्टर एस के नौटियाल ,डॉक्टर शालिनी रावत,श्री जोत सिंह भण्डारी,प्रियंका दुबे,कृष्णा डंगवाल,दीक्षा वहुगुणा,सौरभ, स्वाति,श्वेता,रविन्द्र सिंह,कृष्णानन्द उनियाल,मुकेश सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
डा० एसके नौटियाल सह समन्वयक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।