


आशा कोठारी
देहरादून
पीएम कार्यक्रम में 1.5 लाख लोगों की भागीदारी, सीएम धामी की लोकप्रियता दर्शाती है!
पीएम के मार्गदर्शन ने किया विकसित उत्तराखंड निर्माण में नई ऊर्जा संचार!
देहरादून । राज्योत्सव कार्यक्रमों में समूचे प्रदेश की भागेदारी और पीएम का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को पुनः साबित करने वाला रहा। उसपर, डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी में पीएम मोदी के उद्बोधन ने विकसित उत्तराखंड निर्माण में नई ऊर्जा संचार किया है।
यदि स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के एफआरआई में हुए मुख्य कार्यक्रम की बात की जाए तो यह उद्देश्य अनुरूप विषय, संख्या और प्रबंधन की दृष्टि से
सर्वाधिक शानदार रहा है। पीएम की इस ऐतिहासिक रैली के मैनेजमेंट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की
हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि युवा मोर्चा के जमाने से ही बड़े सफल कार्यक्रमों और जनसभाओं के आयोजन करने में धामी का लोहा माना जाता रहा है। लेकिन इस समय उत्तराखंड के बड़ी संख्या में पार्टी नेता बिहार चुनाव में सक्रियता के चलते बाहर थे। बावजूद इसके तय लक्ष्य एक लाख के मुकाबले डेढ़ लाख लोगों का पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
अपने अभिभावक और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता को सुनने का मकसद था, विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम की उपस्थिति में आने वाले 25 वर्षों के रोड मैप का अनुमोदन। ठीक उम्मीदानुशार, इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रस्तुत किए विजन पर प्रधानमंत्री ने अपनी मुहर लगाई है। जिसके बाद पीएम के ओजस्वी, सारगर्भित और प्रेरणादायक मार्गदर्शन ने सभी लोगों के अंदर विकसित उत्तराखंड अभियान में जुटने के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है।
कार्यक्रम में पीएम द्वारा राज्य की अब की विकास यात्रा की जिस तरह तारीफ की है, उसने समस्त उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन किया है। जिसमें बेहद खास रहा, इस दशक को राज्य का दशक बनाते हुए, विकसित भारत निर्माण में योगदान को लेकर दिया गया उनका प्रेरणादाई मार्गदर्शन। हालांकि विगत 1 नवंबर से समूचा प्रदेश रजत जयंती समारोह के माध्यम से इस गौरवमयी और ऐतिहासिक क्षण को उत्सव की तरह मना रहा है। उसपर पीएम के आने ने सोने पर सुहागे सा काम किया है। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती कार्यक्रमों के सफल, भव्य और व्यापक जनसहभागिता वाले आयोजनों ने एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है। जिससे जनविश्वास ओर अधिक प्रबल हुआ है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व ने डबल इंजन सरकार, चौगुनी गति से विकास कार्य करेगी।