आशा कोठारी
देहरादून:
पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी पीठाधीश्वर ने उत्तरकाशी टनल में फंसे 41श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है। सनातन धर्म के मानने वालों में इससे एक बड़ा संदेश गया है। सनातन धर्म विश्व कल्याण की बात करता है। उन्होंने कहा कि भगवान की शक्ति का ही प्रताप है कि 17 दिनों बाद टनल के अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आए हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार श्रमिकों की सुरक्षा व टनल के अंदर मिशन में जुटी टीम के अलावा मुख्यमंत्री से भी लगातार श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मॉनीटरिंग कर रहे थे। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मोर्चे पर डटे हुए थे। पूज्य स्वामी जी ने देहरादून एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में अपने विचार भी व्यक्त किये।