डोईवाला बार एसोसिएशन के शनिवार को वार्षिक चुनाव विधिवत संपन्न हुए डोईवाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एडवोकेट अजय अजय बहुगुणा को सर्वसम्मति से चुना गया।

आशा कोठारी

डोईवाला / देहरादून:

डोईवाला बार एसोसिएशन के शनिवार को वार्षिक चुनाव विधिवत संपन्न हुए डोईवाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एडवोकेट अजय अजय बहुगुणा को सर्वसम्मति से चुना गया। डोईवाला बार एसोसिएशन के शनिवार को चुनाव अधिकारी एडवोकेट निर्मल सिंह संधू व एडवोकेट इंद्र देव बहुगुणा की देखरेख में वार्षिक चुनाव किये गये। चुनावों मे एडवोकेट अजय बहुगुणा को अध्यक्ष, एडवोकेट सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, एडवोकेट कुशालानंद पैन्यूली को सचिव, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार पेगवाल सहसचिव, एडवोकेट मंजू पाल को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट नितिन गोला को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे हैं। अध्यक्ष एडवोकेट अजय बहुगुणा ने कहा कि डोईवाला बार एसोसिएशन सभी अधिवक्ताओं को साथ में लेकर अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। डोईवाला बार स्टेशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील शर्मा व सचिव एडवोकेट कुशालानंद पैन्यूली ने भी सभी का आभार जताया