मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गिरीश तिवारी के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया।

देहरादून:

आशा कोठारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर उत्तराखंड संस्करण के संपादक श्री गिरीश तिवारी के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी संपादक श्री गिरीश तिवारी के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।