खटीमा /देहरादून
आशा कोठारी

आज ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के खटीमा अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी सरिता राणा ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी भागीरथी राणा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी गौरव नेगी ने संयुक्त रूप से अपना नामांकन दाखिल किया, ए आर ओ आनंद नेगी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर तीनों प्रत्याशी ब्लॉक सभागार पहुंचे जहां ए आर ओ आनंद नेगी के समक्ष अलग अलग पदों के लिए तीनों प्रत्याशीयो ने रिटर्निंग ऑफिसर् आनंद नेगी को अपना नामांकन पत्र सौंपा, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर धामी जिला महामंत्री सतीश गोयल पूर्व अध्यक्ष नंदन खड़ायत नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा सोमनाथ मौर्य रविंद्र राणा रमेश राणा राहुल सक्सेना कमलदीप राणा सूरज धामी नरेंद्र बिष्ट गणेश ठाकुराती आदि उपस्थित थे,