आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (डोईवाला) द्वारा श्री शैलेश पाल को आदर्श संस्था में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

डोईवाला / देहरादून

प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी व सचिव हरीश कोठारी ने बुल्लावाला (डोईवाला) मारखम ग्रान्ट जिला देहरादून निवासी श्री शैलेश पाल को आदर्श संस्था में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने श्री शैलेश पाल से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के साथ सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में कार्य करने का आवाहन भी किया है।