देहरादून:
आशा कोठारी


सोमवार को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी (MD) ने निर्माणाधीन 132 केवी उपस्टेशन ढौलाखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता श्री हयांकी, अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री राकेश कुमार, श्री प्रज्वल भास्कर अधिशासी अभियंता श्री पंकज आर्या, श्री राकेश बिजलवाण, श्री असिम बेग, श्री अरुण गुप्ता, श्री मांघे राम, श्री राजेश चौबे, श्री संदीप कौशिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय प्रबंध निदेशक (MD) महोदय ने इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।