आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति की अध्यक्ष व सचिव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतव विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय प्रमुख का आभार जताते हुए सम्मान भी किया गया। प्रचार प्रमुखराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग के प्रांतीय सदस्य व आरएसएस प्रचारक

डोईवाला / देहरादून:

प्रभा भट्ट

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी व सचिव हरीश कोठारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग के प्रांतीय सदस्य श्री राजेश सेठी व आरएसएस प्रचारक व विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार का सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा भावना से किए जा रहे कार्यों के लिए आभार जताते हुए सम्मान भी किया गया। कोठारी कॉलोनी मिसरवाला (डोईवाला) में इस दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी वह श्री संजय जी के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह व कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत रूप से विचार विमर्श भी किया गया।