डोईवाला/ देहरादून
आशा कोठारी

डोईवाला विकास खंड के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कियाl
सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआl थानो, रानीपोखरी, माजरी, मारखम ग्रांट न्याय पंचायत के अलावा बड़कोट, दूधली, भोगपुर आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग कियाl वयोवृद्ध से लेकर युवा वर्ग ने भी जमकर मतदान कर अपना उत्साह दिखायाl
मौजा रानीपोखरी निवासी वयोवृद्ध श्रीमती माया देवी ने अपने परिवार के साथ अपना वोट डालाl