इन्वेस्टर सम्मिट कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रबंध निदेशक श्री पीपी ध्यानी समीक्षा बैठक लेते हुए ।

रुद्रपुर . देहरादून:

आशा कोठारी

माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दिनांक 19.07.2025 को रुद्रपुर में होने वाले इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम के दृष्टिगत पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी.सी.ध्यानी द्वारा अपने दो दिवसीय कुमाऊं भ्रमण के दौरान कुमाऊँ मन्डल में संचालित विभिन्न विद्युत पारेषण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उनके द्वारा अवगत करवाया गया कि उत्तराखण्ड राज्य के युवा ऊर्जावान और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में एवं पिटकुल के अध्यक्ष श्री आनंद बर्धन जी तथा सचिव ऊर्जा श्री मीनाक्षी सुंदरम के निर्देशन में पिटकुल नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्तमान में पिटकुल देश की शीर्षस्थ 4 पारेषण कंपनियों के साथ साँझा रूप से प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह स्थान पिटकुल ने बेहतरीन पारेषण उपलब्धता, न्यूनतम पारेषण हानियों और कुशल परियोजना प्रबंधन के आधार पर प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के कारण पिटकुल को वाह्य सहायतित परियोजनाओं के लिए प्राप्त होने वाले ऋण में 0.75 प्रतिशत की छूट मिलेगी जिसका सीधा लाभ राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा।
श्री पी.सी. ध्यानी द्वारा अधिशासी अभियंता पिटकुल पंतनगर के कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कुमाऊँ मण्डल मे संचालित की जा रही विभिन्न पारेषण परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गयी एवं परियोजनाओं को स-समय पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। साथ ही प्रबंध निदेशक पिटकुल द्वारा 220 के वी उपसंस्थान पंतनगर परिसर का निरीक्षण किया गया एवं कल दिनांक 19.07.2025 को रुद्रपुर में होने वाले “इन्वेस्टर समिट” के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों में किसी प्रकार की ट्रिपिंग न होने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

प्रबंध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से उत्तराखंड राज्य के विकास हेतु कार्य करने का आव्हान किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता गढ़वाल ज़ोन ई. अनुपम सिंह, मुख्य अभियंता जानपद ई. जितेंद्र चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता ई. एल. एम. बिष्ट एवं ई. पी. के. भास्कर, अधिशासी अभियंता ई. पंकज कुमार, ई. मो. शावेज़, ई. राकेश बिजलवान एवं कुमाऊँ ज़ोन के समस्त अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।