डोईवाला / देहरादून:
आशा कोठारी

(1 ) आंगनबाड़ी केंद्र बागी अठूरवाला सेक्टर मांजरी ग्रांट, बाल विकास परियोजना डोईवाला में आज दिनांक 13 जुलाई 2025 को UCC शादी रजिस्ट्रेशन हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा जी द्वारा कैंप लगाया गया ।
(2) UCC पंजीकरण की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना राणा द्वारा पहले से दी गई ।
जिससे कि आंगनबाड़ी सर्वे क्षेत्र के सभी लोगो को पंजीकरण कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र आने में कोई दिक्कत नहीं हुई ।
(3 ) पहले से जानकारी देने की वजह से UCC पंजीकरण कराने के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचे। और अपना UCC शादी रजिस्ट्रेशन हेतु आज पंजीकरण करवाया
(4) जिसका समय प्रातः 9:00 बजे से श्याम 5:00 बजे तक का रखा गया।
(5) UCC पंजीकरण 27 मार्च 2010 के बाद जिसकी भी शादी हुई है सब का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
(6) UCC शादी रजिस्ट्रेशन हेतु जो भी दस्तावेज जरूरी है।
वह सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा जी द्वारा क्षेत्र में पहले से उन सभी दस्तावेजों की जानकारी दी गई थी।
(7) आंगनबाड़ी केंद्र में आए हुए सभी लोगों से पूछताछ करके पता चला कि इस आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता बहुत एक्टिव एवं जागरूक है जो भी योजनाएं आती है समय पर हम सभी लोगों को क्षेत्र में पहुंचती है।
(8) उन सभी लोगों का कहना है कि जैसे आज रविवार के दिन छुट्टी होने के बावजूद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने केंद्र में आज हम सभी लोगों के लिए कैंप लगाया है
(9 ) ताकि हम लोगों को कोई दिक्कत ना हो ।
*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राणा
*सेक्टर सुपरवाइजर नजमा
*बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा सिंह
आंगनबाड़ी केंद्र =बागी अठूरवाल
सेक्टर= मंजरी ग्रांट
परियोजना =डोईवाला देहरादून