जनता के आशीर्वाद से जीत दर्ज करने के उपरांत क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे -सरत सिंह नेगी पूर्व प्रधान

आशा कोठारी

टिहरी गढ़वाल/देहरादून

चंबा ब्लॉक के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब उम्मीदवार जोश आजमाइश में जुटे हुए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड नंबर (23)वीड डारगी चामनी (कोलधार) से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी श्रीमती रमा देवी जोरशोर से डोर टू डोर जनता से संवाद बनाए हुए हैं। पूर्व प्रधान डारगी सरत सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद श्रीमती रमा देवी को मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से जीत दर्ज करने के उपरांत क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार श्रीमती रमा देवी ने बताया कि जनता के आशीर्वाद से जीतकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के साथ क्षेत्र मे विकास कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हे जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन उन्हें मिल रहा है।