आशीर्वाद वेलनेस सेवा समिति(नशा मुक्ति केंद्र )द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

देहरादून:

आशा कोठारी

बालाजी मंदिर के सामने, प्रेम नगर, झाजरा,देहरादून

आशीर्वाद वेलनेस सेवा समिति के सौजन्य से आज एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था के सदस्यो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा की इस पहल को समर्थन दिया।

शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस आयोजन में कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया।

समिति के संयोजक ने बताया कि, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।”

शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और पौष्टिक अल्पाहार प्रदान किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

आशीर्वाद वेलनेस सेवा समिति भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाती रहेगी।