देहरादून:
आशा कोठारी

देहरादून। डा. श्रीधर बाबू, अद्दांकी, सचिव समाज कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, देहरादून की निदेशक मण्डल 77 वीं बैठक, निगम मुख्यालय शहिद भगत सिंह कॉलोनी, अधोईवाला, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम श्री प्रकाश चन्द, अपर सचिव/ प्रबन्ध निदेशक द्वारा निगम द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न ऋण आदि योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया, तत्पश्चात बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु बजट प्रस्ताव का अनुमोदन एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 के वास्तवित व्ययों की स्वीकृति आदि प्रस्ताव पारित किये गये।
बोर्ड बैठक में निगम की स्थापना की तिथि 25 अक्टूबर को स्थापना दिवस के रूप में मनायें जाने पर सहमति व्यक्त की गई तथा प्रत्येक वर्ष को उक्त तिथि को निदेशक मण्डल की बैठक एवं ए. जी.एम भी आयोजित किये जाने का निर्णय निदेशक मण्डल द्वारा लिया गया तथा आगामी बोर्ड बैठक में निगम द्वारा संचालित ऋण योजनाओं के अन्तर्गत वितरित ऋणों के सापेक्ष अतिदेय ऋणों का एकल समाधान योजना (ओ.टी.एस.) के अन्तर्गत औचित्य पूर्व प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष महोदय के द्वारा निगम द्वारा लक्षित वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए निदेशक मण्डल में निदेशक, समाज कल्याण एवं निदेशक, जनजाति कल्याण को भी सदस्य नामित किये जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।
बैठक के उपरान्त अध्यक्ष / सचिव, समाज कल्याण महोदय द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, भगत सिंह कॉलोनी, अधोईवाला देहरादून परिसर का भ्रमण किया गया। परिसर के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने पर अपर सचिव, समाज कल्याण के द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम पद्धति विद्यालय के पास 04.50 एकड भूमि है, जिस पर निदेशालय जनजाति कल्याण एवं निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण के भवन स्थापित है एवं परिसर में आयुक्त दिव्यांग जन कार्यालय, बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम का निगम मुख्यालय एवं आई.टी.सैल, समाज कल्याण हेतु बहुमंजिला इमारत के निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। सचिव महोदय के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के सर्वागीण विकास हेतु विभिन्न समस्याओं एवं समसामायिक विषयों पर विभागीय अधिकारियों के साथ परिचर्चा की गई। भ्रमण के दौरान श्री प्रकाश चन्द्र अपर सचिव समाज कल्याण, श्री धर्म सिंह शक्तू, निदेशक, समाज कल्याण, श्री जी.आर. नौटियाल, संयुक्त निदेशक, श्री जगमोहन सिंह कफोला, उपनिदेशक, एवं श्री गोरधन सिंह, उपमहाप्रबन्धक एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।