पिटकुल के दो अधिकारियों को प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने दी भावभीनी विदाई।

देहरादून:

आशा कोठारी

श्री डीसी पाण्डे, मुख्य अभियन्ता एवं श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पीसी ध्यानी की गरिमामय उपस्थिति में पिटकुल कार्मिकों द्वारा पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम अयोजित किया गया।

पिटकुल परिवार सोमवार को दो अधिकारी सर्व श्री डीसी पाण्डे, मुख्य अभियन्ता एवं श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गये हैं।
इस अवसर पर पिटकुल परिवार के प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी जी की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्मिकों को उनके सम्मान सहित विदाई देने पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत कार्मिक उपस्थित हुए। इसके साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में स्थापित पिटकुल के विभिन्न कार्यालयों मे कार्यरत कार्मिक भी उक्त सम्मान कार्यक्रम में ऑन लाईन जुड़कर उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी एवं निदेशक परिचालन श्री जीएस बुदियाल द्वारा श्री डीसी पाण्डे, मुख्य अभियन्ता एवं श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात पिटकुल मुख्य अभियन्ता श्री ईला चन्द, श्री कमल कान्त, श्री अनुपम सिंह, श्री जितेन्द्र चर्तुवेदी, कम्पनी सचिव, श्री अरूण सभरवाल, अधीक्षण अभियन्ता, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री पंकज कुमार, श्री राजकुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री विवेकानन्द, सहायक अभियन्ता श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, लेखाकार, श्रीमती वनीता पटवाल इत्यादि कार्मिकों द्वारा दोनो अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तदोपरान्त श्री एसपी आर्य, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा श्री डीसी पाण्डे, मुख्य अभियन्ता एवं श्रीमती वनीता पटवाल द्वारा श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी का अभिनन्दन पत्र पढा गया, जिसको प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा दोनों अधिकारियों को सौंपा गया।
इस अवसर पर श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी द्वारा अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक महोदय के मार्गदर्शन एवं उनसे प्रेरित होकर वित्त विभाग के कार्याें यथा सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन कार्य, अधिकारियों के अवकाश, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक प्रकरणों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के वन रैंक वन पेन्शन सम्बन्धी प्रकरणों को समय से शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया, जिसमें उनकी पूरी टीम की मेहनत एवं लगन तथा महाप्रबन्धक (वित्त)/उपमहाप्रबन्धक (वित्त) का भी पूर्ण सहयोग रहा।
इसके उपरान्त श्री डीसी पाण्डे, मुख्य अभियन्ता द्वारा अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक महोदय के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्दशों में उनके द्वारा रूद्रपुर एवं लालकुआं रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन हेतु विद्युतीकरण, 220 के0वी0 जाफरपुर-रूद्रपुर रेल लाईन एवं 132 के0वी0 पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन के विद्युतीकरण तथा 220 के0वी0 उपकेन्द्र, बरम, पिथौरागढ का विद्युतीकरण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किया गया, जिससे कारपोरेशन को भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुमायूँ क्षेत्र में वर्तमान में गतिमान कई परियोजनाएं अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित हैं, जिनके स्थल पर प्रबन्ध निदेशक स्वयं कई-कई किलोमीटर पैदल ही उनके साथ गये, जिनमें से एक परियोजना स्थल थल-नाचनी में स्थित है। प्रबन्ध निदेशक महोदय से प्रेरणा लेकर ही उनके द्वारा कुमायूँ क्षेत्र की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक समय से पूर्ण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा पिटकुल में बनाये गये उपकेन्द्रों लाइनों एवं अन्य परियोजनाओं के सम्बन्ध में बताया गया तथा परिचालन एवं अनुरक्षण इकाईयों में उनके द्वारा किये गये कार्याें को भी साझा किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा दोनों अधिकारियों के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया कि किस प्रकार देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक मा0 प्रधानमंत्री जी की बहुप्रतीक्षित एवं प्रदेश के युवा, ऊर्जावान, जुझारू, हृदय सम्राट मा0 मुख्यमंत्री जी की रेखांकित रूद्रपुर एवं लालकुआं रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन के विद्युतीकरण कार्य हो अथवा 220 के0वी0 जाफरपुर-रूद्रपुर रेल लाईन एवं 132 के0वी0 पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन के विद्युतीकरण तथा 220 के0वी0 उपकेन्द्र, बरम, पिथौरागढ का विद्युतीकरण कार्य हो श्री डी0सी0 पाण्डे जी के द्वारा सभी कार्यों को पूर्ण मनोयोग, लगन एवं मेहनत से नियत समय पर पूर्ण किया गया, जिस हेतु प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा कारपोरेशन के समस्त कार्मिकों को बधाई भी दी गयी।
इस प्रकार प्रबन्ध निदेशक द्वारा श्री अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी के साथ उनके संस्मरणों को याद करते हुये अवगत कराया गया कि श्री शर्मा जी द्वारा अपनी लगन मेहनत एवं अथक प्रयासों से कार्मिकों के सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन कार्य, अधिकारियों के अवकाश, इन्क्रीमेन्ट, एवं कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक प्रकरणों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के वन रैंक वन पेन्शन सम्बन्धी प्रकरणों को समय से शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पीसी ध्यानी द्वारा दोनो अधिकारियों को शाॅल उढाकर तथा अवकाश नगदीकरण का चैक एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा भविष्य हेतु उनके एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के निरोग एवं लम्बी आयु की कामना की गयी। इसके साथ ही सभी कार्मिकों से आह्वाहन भी किया गया कि दोनो अधिकारियों की भांति वह भी मेहनत, कर्मठता, ईमानदारी, लगन, निष्ठा और मनोयोग से कारपोरेशन के कार्यों को पूर्ण करें।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल, श्री पीसी ध्यानी जी के साथ ही निदेशक परिचालन
श्री जीएस बुदियाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री अविनाश अवस्थी,
श्री राकेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता श्री पंकज कौशिक, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री तरूण सिंघल द्वारा अपने विचार रखे गये एवं मंच का सफल संचालन श्री विवेकानन्द, उपहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा किया गया।