गिरीश भट्ट

डोईवाला/देहरादून:

भारतीय जनता पार्टी रानीपोखरी मंडल के उपाध्यक्ष उदय चंद रमोला के पिता का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका घर पर ही उपचार चल रहा। भाजपा रानीपोखरी मंडल के अध्यक्ष व व्यापार मंडल रानीपोखरी के संरक्षक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि व्यापारी साथी श्री सुरेश रमोला वह श्री उदय रमोला (गुड्डू रमोला) के पिताजी का शुक्रवार शाम को स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार प्रातः 10.30 बजे ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा नेत्री रुचि भट्ट, भाजपा नेत्री आशा कोठारी, नवीन चौधरी, सुमेधा पुरोहित, पूर्व प्रधान राजकुमार, गिरीश भट्ट, नरेंद्र नेगी, रविंद्र बेलवाल, प्रकाश कोठारी, नरेश उनियाल, केदार रावत आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।