ऋषिकेश / देहरादून
प्रभा भट्ट

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार गगनदीप सिंह बेदी ने आयोग का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है। वह उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से देहरादून स्थित अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण भी किया। उधर वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी ने ऋषिकेश निवासी सरदार गगनदीप बेदी को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताते हुए गगन सिंह बेदी को बधाई.भी दी।