देहरादून:
आशा कोठारी




पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के नेतृत्व में योग गुरू श्री अजीत सिंह, हरिद्वार योग गुरू केन्द्र, हरिद्वार एवं उनकी टीम के सानिध्य में पिटकुल के देहरादून मुख्यालय में कार्यरत सहायक अभियन्ता एवं समकक्ष तथा उच्चाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को प्रातः 07ः00 बजे से विद्युत भवन परिसर में योगाभ्यास कर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके साथ ही देहरादून एवं देहरादून से बाहर पिटकुल के अन्य समस्त कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा ऑन लाइन जुड़कर योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी एवं निदेशक परिचालन
श्री जी0एस0 बुदियाल जी द्वारा सर्वप्रथम योग गुरू श्री अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये ‘‘करो योग, रहो निरोग’’ का नारा दिया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से योग को देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में नयी पहचान मिली है। साथ ही प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं हृदय सम्राट मा0 मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी स्वस्थ जीवन के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं दूसरों को योग करने के लिये प्रेरित करते हैं।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि योग केवल शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता अपितु मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी मनुष्य को सशक्त, शान्त एवं ओजस्वी बनाता है तथा प्रसन्न चित्त रखता है। प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा सभी कार्मिकों को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु नित्यकर्म में योग को अपने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों के जीवन में सम्मिलित करने का आह्वाहन किया गया।
इसके पश्चात कार्मिकों द्वारा योग गुरू श्री अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में एकत्रित कार्मिकों तथा देहरादून मुख्यालय से बाहर ऑन लाइन जुड़े कार्मिकों को प्रातः 07ः00 बजे से 8ः00 तक योगाभ्यास करवाया गया साथ ही योग का जीवन में क्या महत्व है उसको भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, निदेशक परिचालन श्री जी0एस0 बुदियाल, मुख्य अभियन्ता श्री ईला चन्द, श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री मन्त राम, श्री पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, श्री ललित कुमार, श्री एस0पी0 आर्य, श्री राजकुमार, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री विनायक शैली, श्री धर्मेन्द्र डबराल, श्री राजीव सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री अजय शर्मा, लेखाधिकारी, दीपक पाण्डे, श्रीमती राधिका गर्ग, सहायक लेखाधिकारी, श्री प्रमोद कुमार जोशिया, श्री नवीन कैलखुरी, सहायक अभियन्ता श्रीमती रीनू जोशी, श्रीमती वीणा, श्रीमती नेहा निराला, श्री हिमांशू डोभाल, निजी सचिव, श्री आनन्द मोहन सिंह नेगी, श्री सोहन ध्यानी, श्री प्रदीप रतूड़ी, कार्यालय अधीक्षक, श्री सी0डी0एस0 बिष्ट, लेखाकार श्रीमती वनीता पटवाल, अवर अभियन्ता, श्रीमती कंचन,
श्री अजय रावत, श्री राजेश कुमार, सुश्री रजनी, अवर अभियन्ता, इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पिटकुल के अन्य कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी आँन लाइन उपस्थित रहे।