आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था डोईवाला द्वारा एआरटीओ ऋषिकेश श्री रावत सिंह कटारिया जी को उनके कर्तव्य निष्ठा व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ऋषिकेश/देहरादून
आशा कोठारी

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (आदर्श संस्था) के संरक्षक व जिलाध्यक्ष गिरीश भट्ट ने एआरटीओ ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया को विभाग के प्रति अपनी जिम्मेदारियो, कर्तव्य निष्ठा, उत्कृष्ट कार्यो के साथ सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र में कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।