पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देहरादून में भारतीय भाषा समर कैंप 2025 के द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को उनके जीवन में काम आने वाली महत्वपूर्ण चीजों का ज्ञान दिया गया।

देहरादून
आशा कोठारी

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में भारतीय भाषा समर कैंप 2025 के द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को उनके जीवन में काम आने वाली महत्वपूर्ण चीजों का ज्ञान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौडाई ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति के ज्ञान के साथ सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र के अलावा बालिकाओं को सामाजिक ताने बाने, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा, खेलो, जीवन जीने की शैली आदि कहीं महत्वपूर्ण जानकारियो का ज्ञान भी दिया गया। उन्होंने बताया कि समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली सभी बालिकाओं को विभिन्न सत्र में आने वाले शिक्षाविद व बुद्धिजीवियो द्वारा उनके जीवन मे काम आने वाली कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। उन्होने बताया कि इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाओ ने समर कैंप को सफल बनाने मे अपना पूर्ण सहयोग भी दिया।