देहरादून में श्री चैतन्या अकेडमी ने पहला टेस्ट प्रेप सेंटर खोला

देहरादून:

आशा कोठारी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में श्री चैतन्या अकेडमी इन्फिनिटी लर्न की पहल, जो उच्च स्तर पर परिणाम-आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है, ने अपने पहले टेस्ट प्रेप सेंटर की शुरूआत की। इसका उदेश्य उत्तराखंड के सभी शहरों में छात्रों को कंपटीटिव एग्जाम जैसे की जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट की तैयारी उच्च गुणवत्ता के साथ कराई जा सके। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड में छात्रों को अपने परिवार के साथ रहते हुए अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन देना है।

इस मौके पर उज्ज्वल सिंह, फाउंडिंग सीईओ ऑफ इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या ने कहा हम उत्तराखंड में छात्रों के लिए श्री चैतन्या की प्रभावी शिक्षण शैली को लाने के लिए उत्साहित हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक और बुनियादों तथ्यों की स्पष्टता पर ध्यान देना हमारे शैक्षिक मॉडल में हैं, जो हमारे आदर्श वाक्य, ‘बच्चा सीखा की नहीं’ से प्रेरित है। हम देहरादून और आस-पास के छात्रों को उनके सपने हासिल करने, शैक्षिक संस्थानों में एडमिशन लेने, अपने और अपने परिवार के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए यहां हैं। यह टेस्ट प्रेप सेंटर कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स के साथ-साथ जेईई और नीट उम्मीदवारों के लिए विशेष कोचिंग भी प्रदान करेगा