देहरादून
आशा कोठारी


सुरिनाम की राजधानी में INSCR-2025 पुरस्कार समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर आधारित ‘लाडली बेटिया’ फिल्म को मिला विशेष सम्मान।
सचिव बीड जिला पोलीस फाउंडेशन महाराष्ट्र बी एस जोगदड ने बताया कि 17 मई को सुरिनाम की राजधानी पैरामारिबो में INSCR-2025 (भारत, नेदरलँड, नेपाल, सुरिनाम सोशल कोलॅबोरेशन रिवॉर्ड्स) पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुरिनाम सरकार के सार्वजनिक कार्य मंत्री रियाद नुर्मोहम्मद की पहल पर किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सुरिनाम की प्रथम महिला मेलिसा सैंतोखी को महिला कल्याण के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित कर की गई।
इस समारोह का मुख्य पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस को प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में बीड पुलिस विभाग द्वारा निर्मित ‘लाडली बेटिया’ नामक फिल्म के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह फिल्म भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी दूरदर्शी योजना पर आधारित है, जिसका नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।
श्री देवेंद्र फडणवीस को यह प्रतिष्ठित सम्मान सुरिनाम के राष्ट्रपति माननीय चंद्रिकाप्रसाद सैंतोखी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। वर्तमान में कश्मीर की स्थिति के कारण मुख्यमंत्री श्री फडणवीस समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, अतः उनकी ओर से यह पुरस्कार नवकिरण पुलिस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री बाबासाहेब जोगदंड और भारत के सुरिनाम स्थित राजदूत श्री सुभाष गुप्ता ने स्वीकार किया।
राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद सैंतोखी भारतीय मूल के हैं और उन्होंने 2020 से सुरिनाम के विकास में अत्यंत सराहनीय योगदान दिया है। भारत और सुरिनाम की सांस्कृतिक मूल्य एक जैसे हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति सैंतोखी के बीच घनिष्ठ संबंध इस सहयोग की नींव हैं। इसी भावभूमि में सुरिनाम सरकार ने INSCR-2025 के आयोजन के लिए सुरिनाम को चुना।
इस समारोह की सफलता के लिए रॉबी भीक्की (प्रमुख प्रवर्तक, मस्क नेदर्लंड्स) और श्री देवदत्त भागोई (सुरिनाम सरकार) ने विशेष प्रयास किए। कार्यक्रम में सुरिनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट रामदिन, सार्वजनिक कार्य मंत्री रियाद नुर्मोहम्मद, आर्थिक मामलों की मंत्री रिश्मा कुलदीपसिंग और रक्षा मंत्री कृष्णा मथुरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अमेरिका में सुरिनाम दूतावास की वर्षा रामरतन ने किया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति सैंतोखी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार प्रकट किया और उनके नेतृत्व में इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
INSCR-2025 ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।