पिटकुल के कार्मिकों हेतु एवं दैनिक जागरण के सहयोग से ‘‘स्मार्ट न्यूट्रीशियन फाॅर एनर्जी, फोकस एण्ड लाॅन्ग-टर्म हैल्थ’’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

देहरादून:

आशा कोठारी

पिटकुल के कार्मिकों हेतु ‘‘डाॅ. डाईट थैरेपी न्यूट्रीशियन एण्ड वैल्नेस क्लिनिक’’ एवं दैनिक जागरण के सहयोग से ‘‘स्मार्ट न्यूट्रीशियन फाॅर एनर्जी, फोकस एण्ड लाॅन्ग-टर्म हैल्थ’’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशस्वी एवं दूरदृष्टा मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा देशवासियों को स्वस्थ एवं निरोग रहने हेतु ‘‘फिट इण्डिया मूवमेंट’’ चलाया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मा0 मुख्यमंत्री जी श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को स्वास्थ्य रहने हेतु बारम्बार प्रेरित किया जाता है और उनके द्वारा विशेष रूप से स्वस्थ रहने हेतु योग एवं सही खान-पान पर विशेष ध्यान देने हेतु आह्वाहन किया जाता है, जिससे प्रेरित होकर दिनांक 17.05.2025 को पिटकुल में कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन, देहरादून में डाईटिशियन सुश्री दीपशिखा गर्ग, ‘‘डाॅ. डाईट थैरेपी न्यूट्रीशियन एण्ड वैल्नेस क्लिनिक’’ देहरादून एवं दैनिक जागरण के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल के कार्मिकों द्वारा आॅफ-लाईन एवं आॅन-लाईन के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम डाईटिशियन सुश्री दीपशिखा गर्ग एवं दैनिक जागरण सदस्यों श्री मोहित गुप्ता, श्री विजय जोशी एवं श्री पंकज का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा आज-कल की दौड़-भाग की जिन्दगी में डाईट के महत्व का उल्लेख करते हुए अवगत कराया गया कि किस प्रकार हम सही प्रकार से डाईट ग्रहण करते एवं सही दिनचर्या अपनाते हुये निरोगी एवं स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं।
इसके साथ ही निदेशक परिचालन श्री जी0एस0 बुदियाल द्वारा भी सभी कार्मिकों से निरोग एवं स्वस्थ रहने हेतु सही डाईट लेने का आह्वाहन किया गया।
‘‘डाॅ. डाईट थैरेपी न्यूट्रीशियन एण्ड वैल्नेस क्लिनिक’’ देहरादून की डाईटिशियन दीपशिखा गर्ग द्वारा कार्मिकों को ‘‘स्मार्ट न्यूट्रीशियन फाॅर एनर्जी, फोकस एण्ड लाॅन्ग-टर्म हैल्थ’’ विषय पर एक प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें उनके द्वारा आॅफ लाईन प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का वजन एवं हाईट के अनुरूप उनकी डाईट कैसी होनी चाहिये के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
इसके साथ ही दैनिक जागरण के उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के ‘‘फिट इन्डिया मूवमेन्ट’’ के दृष्टिगत दैनिक जागरण द्वारा ‘‘वजन घटाओ ईनाम पाओ’’ का जन-जागरण अभियान चलाया गया है, जिसमें उनके द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि उक्त अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग सम्मिलित हों।
इस अवसर पर प्र्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, श्री जी0एस0 बुदियाल, निदेशक (परिचालन)
श्री कमलकान्त, मुख्य अभियन्ता, श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, श्री ललित कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, श्री बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता, श्री प्रभाष डबराल, अधिशासी अभियन्ता, श्री जगबीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, श्री मुकेश चन्द बड़थ्वाल, अधिशासी अभियन्ता इत्यादि कार्मिक आॅफ लाईन उपस्थित रहे साथ ही श्री ललित मोहन बिष्ट, अधीक्षण अभियन्ता, श्री संजीव कुमार गुप्ता, अधिक्षण अभियन्ता इत्यदि कार्मिक आॅन लाईन उपस्थित रहें। इसके साथ ही चिकित्सालय की ओर से डाईटिशियन दीपशिखा तथा दैनिक जागरण के वरिष्ठ अधिकारी
श्री मोहित गुप्ता, श्री विजय जोशी एवं श्री पंकज उपस्थित रहे।