डोईवाला / देहरादून:
प्रभा भट्ट


कोठारी परिवार के मयंक कोठारी व दीप्ति कोठारी ने इंटरमीडिएट सीबीएसई परीक्षा में बाजी मारी है। रेडियेट स्कूल डोईवाला व संत कबीर विद्यालय के इन स्कूली छात्रो ने सीबीएससी इंटरमीडिएट में विद्यालय का परचम लहराया है। कोठारी कॉलोनी मिस्सरवाला (डोईवाला) की दीप्ति कोठारी (Deepti Kothari) संत कबीर विद्यालय कक्षा 12 ने सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 85% अंक के अलावा रेडियंट पब्लिक स्कूल डोईवाला के कक्षा 12 मयंक कोठारी (Mayank Kothari) सीबीएसई बोर्ड ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है।