श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है साथ ही प्रदेश सरकार आपकी यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

देहरादून:

आशा कोठारी

प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।