गिरीश भट्ट
डोईवाला/देहरादून:



दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय डोईवाला छात्रसंघ चुनाव में लगातार 14 वी बार अभाविप ने अपनी जीत का परचम लहराया। अध्यक्ष बने मोहित डंगवाल, उपाध्यक्ष बनी गार्गी शर्मा, सहसचिव बनी रिया भंडारी, कोषाध्यक्ष गौरव रौतेला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आदि सभी विजयी एबीवीपी पदाधिकारियो का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कोठारी कॉलोनी मिस्सरवाला (डोईवाला) स्थित अपने आवास पर स्वागत अभिनंदन भी किया। वही सभी विजयी प्रत्याशियो का मुंह मीठा भी किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी व हरीश कोठारी ने भी सभी पदाधिकारी को उनकी जीत की बधाई देते हुए उनको छात्र हितों के लिए सदेव संघर्षरत रहने एव सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।